Prayagraj : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, ब्रजेश पाठक और अन्य कैबिनेट मंत्री प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ के दौरान त्रिवेणी संगम पर पूजा-अर्चना की। साथ ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में कैबिनेट बैठक महाकुंभ के अरेल घाट के त्रिवेणी संकुल में करीब एक घंटा चली. इसमें पूर्वांचल को कई बड़े तोहफे दिए गए हैं. साथ ही पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बागपत हाथरस और कासगंज में मेडिकल कॉलेज बनाने की घोषणा भी की गई है. बलरामपुर सरकारी हॉस्पिटल को उन्नत कर अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर मेडिकल कॉलेज बनाने की घोषणा की गई है। इसके बाद संबोधित किया। इस दौरान सीएम ने कैबिनेट बैठक में लिए गए फैसलों की जानकारी साझा की। सीएम योगी ने कहा कि प्रयागराज, वाराणसी और आगरा हमारे तीन महत्पूर्ण नगर निगम हैं। यहां के लिए बांड जारी करने जा रहे हैं। सरकार चित्रकूट और प्रयागराज को लेकर डेवलप करेगी। इसके लिए गंगा एक्सप्रेसवे को एक्सटेंशन देंगे। इससे पर्यटन और आर्थिक दृष्टि से मजबूती मिलेगी। धार्मिक यात्रा पर महाकुंभ क्षेत्र में आईं राज्यसभा सांसद व इंफोसिस फाउंडेशन की अध्यक्ष सुधा मूर्ति ने संगम स्नान के बाद श्रद्धालुओं की सेवा की। इस्कॉन के शिविर में भाेजन बनाने वालों का सहयोग किया और वहीं अपने हाथों से लोगों को थाली भी परोसी।वह हरे रंग की साड़ी और कंधे पर काला बैग धारण किए हुए दिखाई दीं। इस दौरान उनके चेहरे की भाव भंगिमा लगातार आत्मीय संतोष की अनुभूति कराती रही।