अमेरिका में कपड़े-गहने और दवाएं हो जाएंगी महंगी

Spread the love

New Delhi : अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव जीतने के बाद से ही डोनाल्ड ट्रंप ने दूसरे देशों से आयात होकर अमेरिका पहुंचने वाले प्रोडक्ट्स पर टैक्स बढ़ाने की धमकी देनी शुरू कर दी थी। राष्ट्रपति पद संभालते ही उन्होंने टैक्स बढ़ाने का एलान भी कर दिया। ट्रंप ने सबसे ज्यादा यानी 100 प्रतिशत तक आयात शुल्क ब्रिक्‍स देशों (ब्राजील, रूस, भारत, चीन, दक्षिण अफ्रीका) पर लगाने की धमकी दी है।अमेरिकी बाजार में बिकने वाले ज्यादातर प्रोडक्ट दूसरे देशों से आते हैं। ऐसे में अमेरिका में रहने वालों को महंगाई का डर सता रहा है। अगर ट्रंप आक्रामक टैरिफ नीति लागू की तो अमेरिका में दवाएं, गहने, बीयर, टी-शर्ट्स और स्नीकर्स जैसे तमाम घरेलू सामान महंगे हो सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *