सुभाष चंद जयंती धूमधाम से मनाई गई

Spread the love

Greater Noida : गुरुवार को जहांगीरपुर देहात क्षेत्र के गांव चिंगरावली में नेता जी सुभाष चंद बोस की 128 वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई।समाज सेवियों ने नेता जी सुभाष चंद बोस छाया चित्र पर पुष्प अर्पित किये और बैठक का आयोजन किया।जिसमें सुदीप ठेकेदार ने कहा भारत के स्वतंत्रता आंदोलन में उनका योगदान अद्वितीय है। वे साहस और धैर्य के प्रतीक थे। उनका विजन हमें प्रेरित करता रहता है क्योंकि हम उनके सपनों के भारत के निर्माण की दिशा में काम करते हैं।नेता जी आजाद हिन्द फौज के संस्थापक थे नेता जी साहस,नेतृत्व, और बलिदान को याद करने का है।उन्होंने भारत की आजादी के लिए सर्वस्व नौछावर कर दिया था।उनका एक ही नारा था तुम मुझे खून दो मै तुम्हे आजादी दूंगा।उनकी विचार धारा युवाओं को प्रेरित करती है।इस अवसर पर यादराम,सतीश प्रधान, दुष्यंत जादौन,देव ठाकुर,राजेश ठाकुर,प्रदीप जादौन,धर्मेंद्र सिंह,सुमित सिंह,रामप्रताप सिंह,संजीव सिंह, मानवेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *