पतंजलि ने वापस मंगाया लाल मिर्च पाउडर का बैच
पतंजलि फूड्स लिमिटेड ने भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआइ) के आदेश पर खाद्य सुरक्षा मानदंडों के अनुरूप न होने के कारण अपने पैक किए गए लाल मिर्च पाउडर के एक विशेष बैच को वापस मंगाने का निर्णय लिया है। पतंजलि फूड्स, जो पहले रुचि सोया के नाम से जानी जाती थी, भारत की प्रमुख एफएमसीजी कंपनियों में से एक है।