सटीएफ की छापेमारी के बाद टोल प्लाजा संचालक के खिलाफ जांच, गबन का खुलासा

Spread the love

Uttar Pradesh : लालगंज क्षेत्र के अतरैला राजा स्थित टोल प्लाजा पर एसटीएफ द्वारा की गई छापेमारी के बाद भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआइ) ने टोल संचालक के खिलाफ जांच टीम गठित की है। एसटीएफ की पूछताछ में आलोक सिंह ने बताया कि टोल प्लाजा से गबन की गई धनराशि को टोल कर्मचारियों, आलोक सिंह और उसके साथियों के बीच बांटा जाता था। साथ ही, उसने यह भी बताया कि सावंत और सुखान्तु की देखरेख में देश भर के 200 से अधिक टोल प्लाजा पर अवैध साफ्टवेयर इंस्टाल कर टोल टैक्स का गबन किया जा रहा था। आलोक सिंह ने 42 टोल प्लाजा पर अपना साफ्टवेयर इंस्टाल किया था।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *