सुबह से शयन आरती तक 14 घंटे खुला रहा राम मंदिर

Spread the love

Prayagraj : प्रयागराज से अयोध्या आ रहे श्रद्धालुओं की भीड़ राम मंदिर में उमड़ रही है। पिछले तीन दिनों में राम मंदिर में पांच लाख से अधिक श्रद्धालु दर्शन-पूजन कर चुके हैं। शुक्रवार को भी आस्थावानों की कतार लगी रही। जन्मभूमि पथ पर लगे सुरक्षाकर्मी श्रद्धालुओं को सुगम दर्शन कराने के प्रयास में पूरे दिन जुटे रहे। राम मंदिर में सुबह 6:30 बजे खुला तो रात 9:15 बजे तक 14 घंटे से अधिक समय तक खुला ही रहा। दोपहर भोग आरती के दौरान केवल 20 मिनट के लिए मंदिर का पट बंद किया गया लेकिन दर्शन नहीं रोका गया। जिन श्रद्धालुओं को व्हीलचेयर चाहिए था उन्हें घंटों इंतजार करना पड़ा, तब जाकर उन्हें व्हीलचेयर मिल सका।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *