केजरीवाल भी हुए यूपी के CM की इस बात से सहमत:’योगी जी आपने बहुत सही बात कही

Spread the love

New Delhi : दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक दल एक-दूसरे पर आरोप लगा रहे हैं। आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ से दिल्ली की खराब कानून व्यवस्था को ठीक करने के लिए केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को गाइड करने की अपील की है। केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली की कानून व्यवस्था ध्वस्त हो गई है। सड़कों पर खुलेआम गैंगवार हो रहे हैं। लोगों की हत्याएं हो रही हैं। पूरी दिल्ली दहशत में हैं। केंद्रीय गृहमंत्री के पास दिल्ली के लिए वक्त ही नहीं है। दिल्ली को गैंगस्टर्स के हवाले नहीं छोड़ा जा सकता है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *