गूगल के क्षेत्रीय प्रबंधक को तलाश रही UP Police..

Spread the love

New Delhi : पिछले साल 24 नवंबर की वह सुबह तीन युवकों के लिए काल बन कर आई थी। वह सुबह लोगों के जेहन में अब भी बनी हुई है, जब एक कार सवार तीन युवक गूगल मैप को देखते हुए मुढ़ा स्थित रामगंगा पुल पर चढ़ गए जो क्षतिग्रस्त था। वह लोग कुछ समझ पाते तब तक कार रामगंगा नदी में जा गिरी थी। हादसे में कार सवार तीनों युवकों की मृत्यु हो गई थी।इस हादसे के बाद काफी बबाल मचा और शासन ने इसका संज्ञान लिया। इसके बाद कमिश्नर बरेली ने पूरे मामले की जांच कराई। जिसमें पुल पर जाने वाले रास्ते को बंद न करने, संकेतन व चेतावनी बाेर्ड न लगाने पर सीधे तौर पर चार अभियंताओं को दोषी माना गया।इस मामले में नायब तहसीलदार ने प्राथमिकी पंजीकृत कराई थी। जिसमें चार अभियंताओं को नामजद किया गया और गूगल के क्षेत्रीय प्रबंधक को भी जिम्मेदार बताया गया। इस मामले की जांच अब तक जारी है। पुलिस ने अब तक क्षेत्रीय प्रबंधक का नाम तक पता नहीं कर सकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *