गुरुग्राम में लगेगी अटल बिहारी वाजपेयी की 100 फीट ऊंची प्रतिमा

Spread the love

New Delhi : गुरुग्राम में देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी पार्क और स्मृति केंद्र विकसित किया जाएगा। नगर निगम ने इसके लिए गांव धर्मपुर में करीब सात एकड़ जमीन चिन्हित की है। पार्क में बायोडायवर्सिटी पार्क, लाइब्रेरी और वाजपेयी की करीब सौ फीट ऊंची प्रतिमा लगाने की योजना बनाई है। हालांकि, इसे अंतिम रूप सलाहाकार एजेंसी द्वारा तैयार की जाने वाली डीपीआर में दिया जाएगा। बता दें कि, हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने 2021 में अटल पार्क विकसित करने और स्मृति केंद्र बनाने के लिए घोषणा की थी।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *