स्मृति मंधाना बनीं आईसीसी की सर्वश्रेष्ठ महिला वनडे क्रिकेटर

Spread the love

New Delhi : भारतीय महिला क्रिकेट टीम की उपकप्तान स्मृति मंधाना को आईसीसी ने साल 2024 की सर्वश्रेष्ठ महिला वनडे क्रिकेटर के रूप में चुना है। मंधाना ने 2024 में 13 मैचों में 747 रन बनाए, जो एक कैलेंडर वर्ष में उनके करियर का सर्वाधिक स्कोर है। उन्होंने 57.86 के औसत और 95.15 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए चार शतक और तीन अर्धशतक लगाए। उनका सर्वश्रेष्ठ व्यक्तिगत स्कोर 136 रन रहा। मंधाना ने 2024 में 95 चौके और छह छक्के लगाए, जिससे वह आईसीसी महिला चैंपियनशिप में सबसे अधिक रन बनाने वाली बल्लेबाज बनीं। यह दूसरी बार है जब मंधाना को यह प्रतिष्ठित पुरस्कार मिला है। वह न्यूजीलैंड की सूजी बेट्स के बाद ऐसा करने वाली दूसरी महिला क्रिकेटर हैं। आईसीसी की सर्वश्रेष्ठ महिला वनडे टीम में भी मंधाना और ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा को जगह मिली है। स्मृति ने श्रीलंका की चामरी अट्टापट्टू, दक्षिण अफ्रीका की लौरा वोलवार्ट और ऑस्ट्रेलिया की एनाबेल सदरलैंड को पीछे छोड़ते हुए यह खिताब जीता। उनके बेहतरीन प्रदर्शन ने भारतीय महिला क्रिकेट को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया है।

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *