क्षेत्र की जनता को मिली सौगात,केनरा बैंक की नई शाखा का हुआ उद्घाटन

Spread the love

Greater Noida : वर्षों से चली आ रही मांग को देखते हुए शुक्रवार को जहांगीरपुर मंदिर बस स्टैंड के पास केनरा बैंक की नई शाखा का उद्घाटन हो गया वर्षों से किसान यूनियन, समाज सेवी, व्यापारी इकलौता बैंक पंजाब नेशनल होने से परेशानी झेल रहे थे।इकलौता बैंक होने के कारण भीड़ रहती थी,बैंक के कार्य समय से नहीं होते थे।और बार-बार दूसरी बैंक की मांग कर रहे थे जो शुक्रवार को पूरा हो गया व्यापारियों के चेहरे खिले। केनरा बैंक क्षेत्रीय कार्यालय नोएडा द्वारा जहांगीरपुर की नई बैंक शाखा का उद्घाटन किया गया जिसमें कार्यक्रम के मुख्य अतिथि दिल्ली के आचल प्रमुख राजेश कुमार ने फीता काटकर किया और क्षेत्र वासियों ने उनका अभिनंदन किया वहीं क्षेत्रीय कार्यालय प्रमुख ने बैंक के बारे में क्षेत्र की जनता को जानकारियां दी उन्होंने बताया केनरा बैंक के द्वारा कृषि आदि विभिन्न उत्पादों में योजनाओं के बारे में विस्तार पूर्वक बताया इस अवसर पर एसडीएम जेवर अभय सिंह, मंडल प्रबंधक शशि शेखर, शाखा प्रभारी सुजीत कुमार,हरेंद्र सिंह,संजीव सिंह आदि सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *