नगर पंचायत ने फ्री में घर घर डस्टबिन रखे

Spread the love

Greater Noida  : स्वच्छ भारत मिशन के तहत लोगों को कस्बे को साफ रखने के प्रति जागरूक किया जा रहा है। इसी के तहत नगर पंचायत जहांगीरपुर की तरफ से फ्री में डस्टबिन दिए जा रहे हैं। ऐसे लोगों को वॉर्ड वार डस्टबिन वितरण शुरू कर दिया गया है। अभी तक नगर पंचायत की टीम परिवार के मुख्य का नाम और मोबाइल नंबर लिखकर डस्टबिन दे रही है।स्वच्छ भारत मिशन के तहत कई जगहों पर डस्टबिन का वितरण किया गया है. इस अभियान के ज़रिए लोगों को कचरा संग्रह करने के लिए डस्टबिन बांटा गया है।साथ ही नगर पंचायत की टीम ने साफ-सफाई रखने से होने वाले फायदे की जानकारी दी। उन्होंने कहा स्वच्छता से हम कई बीमारियों से दूर रह सकते हैं।इस अवसर पर टीम में भगवानदास,मोनू ठेकेदार,राहुल,कुंवरसैन शर्मा,गोपाल प्रजापत,चंद्रपाल सभासद शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *