बॉडी कंपटीशन इवेंट प्रतियोगिता में सरफराज कुरैशी ने प्रथम खिताब जीता

Spread the love

Greater Noida : (सुहैल चौधरी) हाईटेक जिला गौतम बुध नगर के कस्बा जेवर में रविवार को इंडिया आयत क्लासिक जिम में बॉडी कंपटीशन इवेंट आयोजित किया गया था बॉडी कंपटीशन में बुलंदशहर अलीगढ़ मथुरा हाथरस अन्य गैर जनपदों एवं हरियाणा से पहलवानों ने पहुंचकर बॉडी कंपटीशन में हिस्सा लिया और सैकड़ो दर्शकों बॉडी कंपटीशन का आनंद लिया कंपटीशन की फाइनल पारी में स्ट्रांग मैन बन प्रथम स्थान रहे पर सरफराज कुरैशी निवासी शेरगढ़ जिला मथुरा को एक 32 इंची एलसीडी चार ट्रॉफी एवं गोल्ड मेडल एवं सर्टिफिकेट द्वितीय स्थान नदीम कुरैशी निवासी शेरगढ़ जिला मथुरा को चार ट्रॉफी सर्टिफिकेट एवं एक जूसर मशीन तृतीय स्थान सोहिल कुरैशी निवासी टप्पल जिला अलीगढ़ को 1100 रु.नगर ट्रॉफी सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया इंडिया आयत क्लासिक जिम के मैनेजर राशिद खान ने बताया की बॉडी कंपटीशन इवेंट जिम के स्टूडेंटों की इच्छा के अनुसार कराया गया है काफी पहलवानों में हौसला बड़ा है कंपटीशन मौके पर शकीर सैफी मोहम्मद पवार, सोनू कुरेशी, जीशान कुरैशी ,मोहम्मद ओवैस आमिर लादेन, हाशिम सनी जेवरिया, एमएफ कुरैशी सुहैल चौधरी, आदि लोग मौजूद रहे आयत क्लासिक जिम के मैनेजर राशिद खान ने बताया कि हर 3 महीने में बॉडी कंपटीशन इवेंट आयोजित कराया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *