Greater Noida : बृहस्पतिवार को श्री चामुंडा देवी शिव शक्ति मंदिर के प्रांगड़ में व्यवस्थापक सुरेन्द्र सिंह मीणा के नेतृत्व में चल रही श्रीमद्भागवत महापुराण की कथा में मुख्य यजमान प्रवीण मीणा और पत्नी ऋतु देवी रही।श्री धाम वृंदावन से पधारे परम पूज्य संत श्री आदित्य कृष्ण महाराज जी के श्रीमुख से पांचवे दिवस कथा मे श्री कृष्ण जन्म अवतार का भक्तों ने रसपान किया। जिसमें भगवान के जन्म से पहले समाज में कितनी कुरीतियां रही समाज में कितने-कितने अत्याचार हुए उनका वर्णन करके श्रोताओं को यह संदेश दिया कि श्रीमद् भागवत पुराण के अनुसार भगवान श्री कृष्ण का जन्म 16 कला का अवतार था इससे पहले भगवान के राम अवतार को 12 वां अवतार बताया और बताया कि राम अवतार की अपेक्षा कृष्ण अवतार के समय ज्यादा अत्याचार होने लगे थे इस समय भगवान नारद ने विष्णु जी से विभिन्न बार मांग कर जनता के कल्याण के लिए श्री कृष्ण जी के रूप में लिया जो आज तक मनुष्य जीवन के कल्याण की बातें करते रहे हैं इस कथा के संध्या वंदन में कस्बा जहांगीरपुर के वर्तमान अध्यक्ष श्रीमान गजेंद्र सिंह मीणा जी ने किया और प्रसाद वितरण कराया।कथा में उपस्थित रतनवीर मीणा,सुनील मीणा, प्रवीन मीणा,शंकर जादौन, अर्जुन सिंह,हरिराज सिंह, वीरेंद्र सिंह जादौन,बंटी अग्रवाल, विवेक अग्रवाल, केशव प्रसाद जैन, देवेंद्र सिंह,विमलेश देवी,सुशीला देवी,ऋतु देवी,आदि शामिल हुआ ।