New Delhi : भारत और इंग्लैंड के बीच चल रहे तीन मैचों की वनडे सीरीज के पहले मुकाबले में हर्षित राणा ने अपने डेब्यू मैच में शानदार वापसी की। पहले ही ओवर में 11 रन देने के बाद, उन्होंने तीसरे ओवर में फिल सॉल्ट से 26 रन खाए, जो वनडे में किसी खिलाड़ी द्वारा डेब्यू मैच में एक ओवर में लुटाए गए सबसे ज्यादा रन हैं। हालांकि, हर्षित ने जबर्दस्त वापसी की और 10वें ओवर में दो विकेट निकाले। उन्होंने 7 ओवर में 53 रन खर्च करके तीन विकेट लिए,
भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली इंग्लैंड के खिलाफ पहले वनडे मैच से बाहर हो गए हैं। कोहली को दाएं घुटने में दर्द के कारण आराम दिया गया है, जो कि बुधवार रात ही सामने आया। यह कोहली का 2017 से छठी बार है जब चोट के कारण वह किसी मैच से बाहर हैं। कोहली को चैंपियंस ट्रॉफी के लिए फिट होने की उम्मीद है, जबकि टीम प्रबंधन को आशा है कि वह अगले दो वनडे मैचों में उपलब्ध होंगे।