अमेरिका दौरे पर पीएम मोदी, रणनीतिक और व्यापारिक संबंधों पर होगी चर्चा

Spread the love

New Delhi : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 12-13 फरवरी को अमेरिका दौरे पर रहेंगे, जहां वे राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात करेंगे। अमेरिका-भारत रणनीतिक साझेदारी मंच (USISPF) के अध्यक्ष मुकेश अघी ने बताया कि इस दौरे में भू-राजनीतिक संबंधों को मजबूत करने, व्यापार, तकनीकी हस्तांतरण और अवैध प्रवास जैसे मुद्दों पर चर्चा होगी। अघी ने भारतीय प्रवासियों के साथ हो रहे व्यवहार पर चिंता जताई और हथकड़ी पहनाने को अनुचित बताया, लेकिन कानूनी प्रक्रियाओं के पालन की भी बात कही। यह दौरा भारत-अमेरिका साझेदारी को नई दिशा देने में अहम भूमिका निभाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *