राष्ट्रपति मुर्मू कल संगम में करेंगी स्नान, अक्षयवट और बड़े हनुमान मंदिर में करेंगी पूजा

Spread the love

New Delhi : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सोमवार को प्रयागराज पहुंचेंगी और आठ घंटे तक महाकुंभ मेले की भव्यता की साक्षी बनेंगी। वे त्रिवेणी संगम में आस्था की डुबकी लगाएंगी और अक्षयवट तथा बड़े हनुमान मंदिर में दर्शन-पूजन करेंगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी उनके साथ मौजूद रहेंगे। इसके अलावा, वे डिजिटल महाकुंभ अनुभव केंद्र का अवलोकन करेंगी। राष्ट्रपति के आगमन को देखते हुए प्रयागराज में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *