राम मंदिर के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास का निधन, सरयू में दी जाएगी जल समाधि

Spread the love

Ayodhya : अयोध्या में राम मंदिर के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास का बुधवार सुबह लखनऊ के एसजीपीजीआई में निधन हो गया। उनका पार्थिव शरीर एंबुलेंस से अयोध्या लाया गया और गोपाल मंदिर में अंतिम दर्शन के लिए रखा गया। श्रद्धालुओं और संतों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। आचार्य सत्येंद्र दास को 3 फरवरी को ब्रेन स्ट्रोक के बाद एसजीपीजीआई में भर्ती कराया गया था, जहां डॉक्टरों के प्रयास के बावजूद उनका निधन हो गया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी अस्पताल में उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली थी। उनकी अंतिम यात्रा में बाबरी मस्जिद के पूर्व पक्षकार इकबाल अंसारी भी शामिल हुए और कहा कि आचार्य सत्येंद्र दास ने हमेशा हिंदू-मुस्लिम एकता का संदेश दिया। राज्य मंत्री सतीश शर्मा समेत कई गणमान्य व्यक्तियों ने भी उन्हें श्रद्धांजलि दी। गुरुवार दोपहर 12 बजे सरयू में उनकी जल समाधि दी जाएगी।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *