Lakhnow : बसपा सुप्रीमो मायावती ने पार्टी विरोधी गतिविधियों और गुटबाजी के आरोप में राज्यसभा के पूर्व सांसद डॉ. अशोक सिद्धार्थ को पार्टी से निष्कासित कर दिया है। उनके साथ मेरठ जिला प्रभारी नितिन सिंह पर भी कार्रवाई हुई है। डॉ. अशोक सिद्धार्थ बसपा के संस्थापक कांशीराम के करीबी रहे थे और उनकी बेटी की शादी बसपा नेता आकाश आनंद से हुई है। मायावती ने सोशल मीडिया पर स्पष्ट किया कि पार्टी विरोधी गतिविधियों के कारण यह फैसला लिया गया है। इस कदम को दिल्ली विधानसभा चुनाव में खराब प्रदर्शन के बाद बसपा में अनुशासन बनाए रखने की रणनीति के रूप में देखा जा रहा है।