New Delhi : बेंगलुरु में चल रहे एयरो इंडिया शो के दौरान रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भारत की बढ़ती रक्षा क्षमताओं पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि एयरो इंडिया ने जो ऊंचाइयां हासिल की हैं, वह ऐतिहासिक हैं। सिंह ने बताया कि भारत अब छोटे तोपखानों से लेकर ब्रह्मोस और आकाश मिसाइल प्रणाली जैसे बड़े प्लेटफॉर्म तक रक्षा उत्पादों का निर्यात कर रहा है। उन्होंने इसे देश के रक्षा क्षेत्र में क्रांतिकारी बदलाव का संकेत बताया।