New Delhi : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जल्द ही अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात करेंगे। इस बैठक से पहले कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने उन्हें टैरिफ और भारतीय अप्रवासियों के निर्वासन का मुद्दा उठाने की सलाह दी। खरगे ने कहा कि 25% टैरिफ भारतीय विनिर्माण को नुकसान पहुंचा सकता है और अमेरिका में भारतीयों के जबरन निर्वासन पर कड़ा रुख अपनाना जरूरी है। पूर्व राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी के बेटे अभिजीत मुखर्जी तृणमूल कांग्रेस में चार साल बिताने के बाद फिर कांग्रेस में लौट आए हैं। उन्होंने कांग्रेस महासचिव गुलाम अहमद मीर की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की और इसे अपना “राजनीति में दूसरा जन्मदिन” बताया।