पीएम मोदी और राष्ट्रपति मैक्रों की मुलाकात

Spread the love

New Delhi : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने पेरिस में मुलाकात कर द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करने पर चर्चा की। दोनों नेताओं ने 2047 रोडमैप, रणनीतिक साझेदारी की 25वीं वर्षगांठ और अंतरराष्ट्रीय चुनौतियों पर विचार साझा किए। दोनों नेताओं ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) में सुधार की आवश्यकता पर बल दिया। फ्रांस ने UNSC में भारत की स्थायी सदस्यता का समर्थन दोहराया और बहुपक्षीय मंचों पर सहयोग जारी रखने की प्रतिबद्धता जताई। प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति मैक्रों ने मार्च 2026 से भारत-फ्रांस नवाचार वर्ष के आयोजन की घोषणा की, जो वैज्ञानिक शोध और प्रौद्योगिकी सहयोग को आगे बढ़ाएगा। दोनों नेताओं ने वैश्विक संकटों, विशेष रूप से यूक्रेन युद्ध और आतंकवाद पर विस्तृत चर्चा की। उन्होंने आतंकवादी वित्तपोषण और सुरक्षित ठिकानों को खत्म करने पर सहमति जताई। भारत और फ्रांस ने AI विकास को सुरक्षित और भरोसेमंद बनाने के लिए एक संयुक्त रोडमैप लॉन्च किया। साथ ही, भारतीय स्टार्टअप्स को फ्रांस में अवसर देने पर सहमति बनी। यूपीआई के फ्रांस में उपयोग को लेकर चर्चा हुई, और 2025 में भारत-फ्रांस साइबर सुरक्षा वार्ता आयोजित करने का निर्णय लिया गया। बैठक के दौरान पीएम मोदी और राष्ट्रपति मैक्रों ने फ्रांसीसी राष्ट्रपति विमान में पेरिस से मार्सिले तक की यात्रा साझा की, जो दोनों नेताओं के मजबूत व्यक्तिगत तालमेल को दर्शाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *