Lakhnow : संसद के दोनों सदनों में आज वक्फ (संशोधन) विधेयक पर विचार करने वाली संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) की रिपोर्ट पेश की गई। रिपोर्ट पेश होते ही राज्यसभा और लोकसभा में विपक्षी सांसदों ने हंगामा शुरू कर दिया। जगदम्बिका पाल ने लोकसभा में वक्फ (संशोधन) विधेयक पर विचार करने वाली संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) की रिपोर्ट पेश की। इसके अलावा, लोकसभा में आज आयकर विधेयक 2025 (न्यू इनकम टैक्स बिल पेश) भी पेश किया गया। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने लोकसभा में रिपोर्ट पेश किया है। विपक्ष के हंगामे के बीच पेश होते ही इस बिल को सेलेक्ट कमेटी को भेज दिया गया। आयकर प्रावधानों को सरल ढंग से पेश करने के लिए यह विधेयक तैयार किया गया है। इस विधेयक में ‘आकलन वर्ष’ जैसी जटिल शब्दावली की जगह ‘कर वर्ष’ की संकल्पना रखी गई है।