काशी विश्वनाथ मंदिर दर्शन की कतार में नहीं लगे थे जान गंवाने वाले

Spread the love

Prayagraj : माघ पूर्णिमा से एक दिन पहले मंगलवार को तीन लोगों के कबीरचौरा अस्पताल पहुंचने और दम तोड़ने की स्वास्थ्य विभाग ने जांच कर बुधवार को रिपोर्ट जारी की। इसमें सीएमओ डाॅ. संदीप चौधरी ने स्पष्ट किया कि प्रथम दृष्टया सभी पूर्व से लंबी बीमारी से ग्रसित थे, किसी की भी मृत्यु मंदिर के दर्शन के निमित्त कतार में लगे रहने से नहीं हुई।मृतकों की सूची में शामिल सिलीगुड़ी के मुन्नालाल परिजनों संग अयोध्या-प्रयागराज होते वाराणसी आए और बांस फाटक में ठहरे थे। भोर में चार बजे बेचैनी महसूस होने पर कबीरचौरा मंडलीय अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *