New Delhi : भारतीय टीम की हालिया टेस्ट सीरीज में मिली हार के बाद बीसीसीआई ने ड्रेसिंग रूम में अनुशासन बनाए रखने के लिए 10 सख्त नियम लागू कर दिए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से ये नियम प्रभावी हो गए हैं, जिससे खिलाड़ियों और कोच गौतम गंभीर को भी असर पड़ा है। नए नियमों के तहत सपोर्ट स्टाफ के निजी सहायकों को टीम बस और होटल में रहने की अनुमति नहीं होगी। बोर्ड ने खिलाड़ियों के साथ उनके परिवार के रहने और यात्रा करने पर भी रोक लगा दी है। ऑस्ट्रेलिया दौरे के दौरान ड्रेसिंग रूम से लीक हो रही खबरों को देखते हुए बीसीसीआई ने यह कदम उठाया है। बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि चैंपियंस ट्रॉफी के दौरान खिलाड़ियों को अपने परिवार के सदस्यों के साथ जाने की इजाजत नहीं होगी। साथ ही निजी शेफ, हेयर स्टाइलिस्ट और एजेंट्स को टीम से दूर रखने के निर्देश दिए गए हैं।