New Delhi : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने घोषणा की कि अमेरिका भारत को अरबों डॉलर के सैन्य उपकरण बेचेगा और F-35 लड़ाकू विमान देने की दिशा में कदम बढ़ा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह घोषणा की गई। इसके अलावा, अमेरिका भारत को तेल और गैस आपूर्ति बढ़ाने पर भी सहमत हुआ। राष्ट्रपति ट्रंप ने 26/11 हमले के आरोपी तहव्वुर राणा के प्रत्यर्पण को मंजूरी देने की भी पुष्टि की और दोनों देशों ने आतंकवाद के खिलाफ सहयोग को मजबूत करने की प्रतिबद्धता जताई। भारत-अमेरिका ने व्यापार, परमाणु ऊर्जा और रूस-यूक्रेन युद्ध पर भी चर्चा की। वहीं, भारत अपने स्वदेशी 5.5 जनरेशन स्टील्थ फाइटर जेट ‘एएमसीए’ पर भी काम कर रहा है, जिससे उसकी रक्षा क्षमता और मजबूत होगी।