भारत को मिल सकते हैं F-35 फाइटर जेट, ट्रंप ने की बड़ी घोषणा

Spread the love

New Delhi : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अमेरिका दौरे पर घोषणा की कि भारत को अरबों डॉलर के सैन्य उपकरण बेचे जाएंगे और भविष्य में F-35 लड़ाकू विमान देने की दिशा में भी कदम बढ़ाए जा रहे हैं। F-35 की खासियत : स्टेल्थ तकनीक: 1.6 मैक (1930 किमी/घंटा) की रफ्तार से दुश्मन के रडार में नहीं आता। आधुनिक सेंसर: पलटवार की क्षमता और नेटवर्क आधारित युद्ध प्रणाली। हथियार: एयर-टू-एयर मिसाइलें, एयर-टू-ग्राउंड बम, 25 मिमी आर्टिलरी, परमाणु बम ले जाने की क्षमता। हेलमेट डिस्प्ले सिस्टम: 360 डिग्री व्यू और नाइट विजन से लैस। F-35 के संस्करण: F-35A: वायुसेना के लिए (कीमत: $80M) F-35B: थलसेना की मदद के लिए (कीमत: $100M)F-35C: नौसेना के लिए (कीमत: $90-100M) चुनौतियां और कीमत: एक घंटे की उड़ान का खर्च $40,000 (लगभग 36 लाख रुपये)। स्पेयर पार्ट्स की कमी से अमेरिकी F-35 का ऑपरेशन रेट मात्र 51.9%। रखरखाव और रिपेयरिंग का भारी खर्च (प्रति विमान $4M सालाना)। अमेरिका अब तक 9 देशों को F-35 बेच चुका है, लेकिन दुर्घटनाओं और आपूर्ति में देरी के कारण इसकी उपलब्धता प्रभावित हुई है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *