प्राइवेट बस ने कार में मारी भीषण टक्कर, तीन की मौत

Spread the love

Greater Noida : यमुना एक्सप्रेस-वे पर टप्पल में दोपहर करीब डेढ़ बजे बड़ा हादसा हुआ। नोएडा की ओर जा रही कार को तेज रफ्तार बस ने पीछे से टक्कर मार दी। इससे कार पलट गई। इसमें सवार महिला सहित तीन लोगों की मृत्यु हो गई। एक महिला सहित दो लोग घायल गुए हैं, जिन्हें गंभीर हालत में कैलाश अस्पताल नोएडा ले जाया गया है।कार आगरा की तरफ से आई थी। इसमें मिले कागजात के अनुसार गाड़ी जम्मू-कश्मीर के त्रिकुटा नगर के बल्देवराज शर्मा के नाम है। मृतकों व घायलों की अभी पहचान अभी नहीं हो सकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *