हजरत सुल्तान उल औलिया शक्कर बरस सब्जवारी का 566 वा सालाना उर्स तीसरे दिन में बड़े ही हर्षोल्लास के साथ,कव्वाल प्रेमियों को लगा धक्का गम का माहौल

Spread the love

Greater Noida : ( सुहैल खान/एम एफ कुरैशी) जेवर में हजरत सुल्तान उल औलिया शक्कर बरस सब्जवारी रहमतुल्लाह आलेही का 566 वा सालाना उर्फ बड़े ही हर्षोल्लास के साथ तीसरे दिन भी मनाया गया उर्स कमेटी के सदर शकील फारूकी ने बताया कि ये हजरत सुल्तान उल औलिया शक्कर बरस सब्जवारी रहमतुल्लाह अलैहि का सालाना उर्स सदियों से चला आ रहा है और इस बार ये 566 वा उर्स बड़े ही साथ हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है इस मौके पर कव्वाली मुकाबला अरशद कांबली व बेबी डिस्को,ज़रा डिस्को के बीच चला और जायरिनों ने बड़ी शांति के साथ कव्वाली मुकाबला का लुफ्त लिया उर्स कमेटी ने शांति व्यवस्था की जिम्मेदारी देख रहे संसार सिंह कस्बा प्रभारी वह उनकी टीम का पुष्प मालाओं के साथ स्वागत किया इस मौके पर उपस्थित रहे उर्स कमेटी के अध्यक्ष,शकील फारूकी,वकील सलमानी,मंच संचालक इदरीश बाबू,नाजिम ठाकुर,फरीद खान बाबा होटल,अबरार मेंबर,वसीम कुरेशी,अब्दुल हमीद ठेकेदार,उवैस राइन,जीशान कुरैशी,लादेन,हबीब मेंबर जहांगीरपुर,योगी शर्मा मौजूद रहे।

जेवर से प्रोग्राम समाप्त कर वापस घर लौट रहे हजरत सुल्तान उल औलिया शक्कर बरस सब्जवारी रहमतुल्लाह अलैहि सोमवार की रात को हिंदुस्तान के मशहूर कव्वाल अरशद कामली कव्वाली प्रोग्राम का रास्ते में नवाबगंज पहुंचते ही सामने से आ रही बस ने अरशद कामली की इनोवा कार में जोरदार टक्कर मार दी कार में बैठे अरशद कामली सहित सात लोगों में से अरशद कामली के पिता शमीम वेग एवं उनके ढोल मास्टर मोहम्मद अकरम की उपचार के दौरान chc नवाबगंज में मृतक घोषित कर दिए मौत की खबर सुनते ही परिवार में हड़कंप मच गया और कव्वाल प्रेमियों के मातम छा गया अरशद कामली के परिवारजन मौके पर पहुंच गए हैं घायलों का जिला अस्पताल बरेली में उपचार चल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *