महाकुंभ मेले का एक्सटेंशन नहीं, अफवाहों पर ना दें ध्यान, 26 फरवरी को ही होगा समापन:डीएम

Spread the love

Prayagraj : महाकुंभ मेले की तिथि बढ़ाने की सोशल मीडिया पर चल रही अफवाहों का प्रयागराज के जिलाधिकारी रविंद्र मांदड़ ने खंडन किया है। कहा कि महाकुंभ मेले का समापन अपने निर्धारित तिथि 26 फरवरी को ही होगा। मुहुर्त के हिसाब से तय होता है। तिथि बढ़ाने की अफवाह नितांत भ्रामक है। इस पर ध्यान न दें।इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से अफवाह फैली है कि प्रयागराज महाकुंभ में भारी भीड़ को देखते हुए प्रदेश सरकार और मेला व जिला प्रशासन की ओर से मेले का एक्सटेंशन करते हुए इसे मार्च तक बढ़ा दिया गया है। प्रयागराज के डीएम रविंद्र मांदड़ ने ऐसी अफवाहों का सिरे से खंडन किया है। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा है कि यह नितांत अफवाह है। महाकुंभ मेले का जो शेड्यूल जारी होता है, वह मुहूर्त के हिसाब से जारी होता है और पहले से तय होता है। 26 फरवरी को निर्धारित तिथि पर ही महाकुंभ का समापन होगा और तब तक जो भी श्रद्धालु आ रहे हैं, उन सभी के सुगम आवागमन को सुनिश्चित किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *