चैंपियंस ट्रॉफी से पहले भारतीय खिलाड़ियों के लिए राहत, एक मैच में परिवार को लाने की मिलेगी अनुमति

Spread the love

New Delhi : भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के दौरान भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों को एक मैच के लिए अपने परिवार के सदस्यों को स्टेडियम में लाने की अनुमति देने का फैसला किया है। हालांकि, इसके लिए खिलाड़ियों को पहले से बोर्ड की मंजूरी लेनी होगी। भारतीय टीम के ग्रुप स्टेज मुकाबले : बांग्लादेश, पाकिस्तान और न्यूजीलैंड से होंगे। मैच स्थल : सभी मैच दुबई में खेले जाएंगे। परिवार को अनुमति : खिलाड़ियों को बीसीसीआई को पहले से सूचित करना होगा कि वे किस मैच में परिवार को लाना चाहते हैं। खराब प्रदर्शन के बाद लिया गया निर्णय : बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में खराब प्रदर्शन के बाद BCCI ने परिवार के समय को सीमित कर दिया था, जिससे खिलाड़ी टीम बॉन्डिंग और अभ्यास पर ध्यान केंद्रित कर सकें। अगर भारतीय टीम सेमीफाइनल और फाइनल में पहुंचती है, तो उसे दुबई में दो और मैच खेलने होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *