महाकुंभ के लिए रेलवे का नया प्लान, फाफामऊ तक चलेगी कई ट्रेनें

Spread the love

Prayagraj : महाकुंभ को देखते हुए रेलवे ने प्रयागराज स्टेशन पर भीड़ कम करने के लिए सरयू, मनवार संगम समेत कई ट्रेनों को फाफामऊ तक ही चलाने का फैसला किया है। रेलवे प्रशासन ने इसकी समय सारिणी जारी कर दी है। रेलवे ने 04201 आलमनगर-प्रयागराज संगम, 04205 अयोध्या कैंट-प्रयागराज संगम, 04209 जौनपुर-प्रयागराज संगम, 14102 कानपुर सेंट्रल-प्रयागराज संगम इंटरसिटी समेत कई ट्रेनों को फाफामऊ तक सीमित किया है। 04202 प्रयागराज संगम-आलमनगर, 04206 प्रयागराज संगम-अयोध्या कैंट मेला स्पेशल, 14229 प्रयागराज संगम-हरिद्वार एक्सप्रेस, 14241 नौचंदी एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनें प्रयागराज से चलाई जाएंगी प्रयागराज के कई मार्गों पर भारी जाम देखने को मिला। मिर्जापुर-प्रयागराज मार्ग पर 20 किमी तक जाम रहा, जबकि प्रयागराज-लखनऊ मार्ग पर छह किमी से अधिक लंबा जाम लगा। चित्रकूट-प्रयागराज मार्ग पर राहत रही, वहीं वाराणसी और जौनपुर की ओर से आने वाले वाहनों को पार्किंग पर ही रोका गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *