New Delhi : बिहार के रेलवे स्टेशनों पर “प्रयागराज की ट्रेनों का टिकट पीएम मोदी ने फ्री कर दिया” की अफवाह फैलने से यात्री बिना टिकट यात्रा कर रहे हैं। बेगूसराय, खगड़िया, जयनगर और मधुबनी स्टेशनों पर बड़ी संख्या में लोग बिना टिकट ट्रेनों में चढ़ने की कोशिश कर रहे हैं। रेलवे प्रशासन ने जांच कड़ी कर दी है, लेकिन भीड़ नियंत्रण में दिक्कतें आ रही हैं। कई स्थानों पर स्पेशल ट्रेनें चलाकर व्यवस्था बेहतर बनाने के प्रयास किए जा रहे हैं।