राहुल गांधी का सरकार पर हमला : नए CEC की ‘आधी रात की नियुक्ति’ को बताया अपमानजनक

Spread the love

New Delhi : केंद्र सरकार ने ज्ञानेश कुमार को देश का नया मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) नियुक्त किया। इस पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने आपत्ति जताई और कहा कि जब सुप्रीम कोर्ट में नियुक्ति प्रक्रिया को चुनौती दी गई है, तब आधी रात में यह फैसला लेना लोकतांत्रिक प्रक्रिया के खिलाफ है। चुनाव आयोग को कार्यपालिका से स्वतंत्र रखना जरूरी। सुप्रीम कोर्ट ने 2023 में CEC की नियुक्ति के लिए PM, नेता प्रतिपक्ष और CJI की समिति बनाई थी। लेकिन सरकार ने CJI को हटाकर कैबिनेट मंत्री को शामिल कर दिया, जिससे सुप्रीम कोर्ट के आदेश की भावना का उल्लंघन हुआ। सुप्रीम कोर्ट 19 फरवरी 2025 को इस मामले की सुनवाई करेगा। कांग्रेस का कहना है कि नियुक्ति प्रक्रिया कोर्ट के फैसले तक रोकी जानी चाहिए थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *