New Delhi : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की पत्नी सोनल शाह मंगलवार को परिवार के साथ मां विंध्यवासिनी दरबार पहुंची और विधि-विधान से मां का दर्शन पूजन किया। वे वाराणसी में बाबा विश्वनाथ का दर्शन करने के बाद मिर्जापुर आईं। इस दौरान केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल और नगर विधायक रत्नाकर मिश्र ने उनका अंगवस्त्रम पहनाकर स्वागत किया। सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे, और जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन, एसएसपी सोमेन बर्मा तथा एडीएम शिव प्रताप शुक्ल मौके पर मौजूद रहे।