Harigarh : अलीगढ़ के इगलास क्षेत्र स्थित कस्बा गोरई में 6 फरवरी को एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई। चार बहन-भाइयों ने कोल्ड्रिंक में रायते वाला हरा रंग मिलाकर पी लिया, जिसके बाद उनकी तबीयत बिगड़ने लगी। इस घटना में दो की हालत में सुधार हो गया, जबकि दो की हालत गंभीर हो गई थी।गंभीर स्थिति में किशोर शिव कुमार (15 वर्ष) को परिजन नोएडा स्थित अस्पताल ले गए, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। वहीं, किशोरी की हालत गंभीर बनी हुई है और उसका इलाज जारी है। यह घटना थाना इगलास क्षेत्र के गाँव बास फतेली में हुई है, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया है।