राज्यपाल ने शिक्षा के क्षेत्र में गिनाईं योगी सरकार की उपलब्धियां

Spread the love

Lakhnow : उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने अब तक डेढ़ करोड़ बच्चों को निःशुल्क पाठ्य-पुस्तकें वितरित की और 680 कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय अपग्रेड किए हैं। राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने मंगलवार को सदन के पटल पर अपना अभिभाषण रखते हुए शिक्षा में सरकार की उपलब्धियों का उल्लेख किया। उन्होंने बताया कि प्रदेश में संचालित परिषदीय प्राथमिक/उच्च प्राथमिक, राजकीय तथा अशासकीय सहायता प्राप्त व समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित विद्यालयों तथा सहायता प्राप्त मदरसों में बच्चों को पाठ्य-पुस्तकें निशुल्क उपलब्ध कराई जा रही हैं। इस दौरान राज्यपाल ने कहा कि कक्षा 01 से कक्षा 08 तक 1 करोड़ 49 लाख छात्र/ छात्राओं को इस योजना का लाभ मिला। हिन्दी, अंग्रेजी एवं उर्दू भाषा की पाठ्य-पुस्तकों के साथ ही दृष्टि दिव्यांग बच्चों को ब्रेल लिपि की पाठ्य-पुस्तकें भी निःशुल्क उपलब्ध कराई जा रही हैं। वहीं, पीएम श्री योजना के अन्तर्गत संचालित 1 हजार 565 विद्यालयों में आधुनिक अवस्थापना सुविधाएं सुनिश्चित करते हुए आदर्श विद्यालय विकसित किए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *