प्री-प्राइमरी से कक्षा 12 तक की शिक्षा के लिए दिया बजट

Spread the love

Lakhnow : वित्त मंत्री ने कहा कि बालिकाओं की शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए 680 कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों का उच्च्चीकरण कक्षा 12 तक करते हुए कमजोर वर्ग की बालिकाओं को कक्षा 12 तक की निःशुल्क आवासीय शिक्षा व्यवस्था उपलब्ध कराने की कार्यवाही प्राथमिकता से की जा रही है।

प्रदेश में प्री-प्राइमरी से कक्षा 12 तक की शिक्षा के लिए अत्याधुनिक अवस्थापना सुविधाओं के साथ उत्कृष्ट शैक्षणिक परिवेश उपलब्ध कराने के लिए 57 नए मुख्यमंत्री मॉडल कंपोजिट विद्यालय स्वीकृत किए गए हैं, जिनमें से वर्तमान वित्तीय वर्ष में 22 विद्यालयों के निर्माण की प्रक्रिया जारी है। इसकी लागत 25 करोड़ रुपये है।प्राथमिक विद्यालयों के छात्र-छात्राओं को स्कूल बैंग के लिए 350 करोड़ रुपये, निःशुल्क यूनीफार्म के लिए 168 करोड़ रुपये और परिषदीय विद्यालय एवं सहायता प्राप्त अशासकीय उच्च प्राथमिक विद्यालयों के छात्रों की परीक्षा शुल्क की प्रतिपूर्ति के लिए लगभग 38 करोड़ रुपये की व्यवस्था रखी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *