महाकुंभ में महिलाओं की सुरक्षा पर सवाल, अखिलेश का सरकार पर हमला

Spread the love

Lakhnow : सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने महाकुंभ में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार स्त्री सम्मान की रक्षा करने में विफल रही है। श्रद्धालुओं में उस खबर को लेकर आक्रोश है, जिसमें महिला श्रद्धालुओं की तस्वीरें बेचे जाने की बात सामने आई है। अखिलेश ने राष्ट्रीय व राज्य महिला आयोग से इस पर संज्ञान लेकर कड़ी कार्रवाई की मांग की। उन्होंने आरोप लगाया कि कुंभ में लापता लोगों और मौतों की संख्या सबसे अधिक रही, जल की गुणवत्ता खराब होने से कई श्रद्धालु बीमार हुए। उन्होंने मृतकों के परिजनों को मुआवजा देने और इलाज की बेहतर व्यवस्था करने की मांग की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *