Lakhnow : नई आबकारी नीति के तहत प्रदेश में पहली बार शराब की कंपोजिट दुकानें खोली जाएंगी, जिससे कुल शराब की दुकानों की संख्या 3,171 कम हो जाएगी। कंपोजिट दुकानों में अंग्रेजी शराब, बीयर और वाइन की बिक्री एक साथ होगी। आबकारी आयुक्त आदर्श सिंह के अनुसार, मौजूदा 12,533 दुकानों को घटाकर 9,362 किया गया है। आवश्यकता पड़ने पर तीन प्रतिशत तक दुकानें बढ़ाई जा सकती हैं। शराब व भांग की दुकानों की ई-लॉटरी के लिए आवेदन प्रक्रिया 27 फरवरी तक चलेगी और 6 मार्च को लॉटरी निकाली जाएगी।