Lakhnow : उत्तर प्रदेश में स्वास्थ्य सुविधाओं को पंख लगेंगे। बजट में स्वास्थ्य क्षेत्र के लिए 50550.42 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। अस्पतालों में विशेषज्ञ चिकित्सक और राजकीय मेडिकल कॉलेजों में चिकित्सा शिक्षक की नियुक्ति के लिए भर्ती बोर्ड का गठन किया जाएगा। हर साल 1500 अतिरिक्त एमबीबीएस और एमडी, एमएस और 130 सुपर स्पेशलिस्ट (डीएम- एमसीएच) डॉक्टर तैयार होंगे। अभी 11800 एमबीबीएस, 3970 एमडी-एमएस और 120 डीएम-एमसीएच डॉक्टर निकलते हैं।प्रदेश में 80 मेडिकल काॅलेज हैं, जिनमें 44 राज्य सरकार द्वारा संचालित हैं एवं 36 निजी क्षेत्र में हैं।