CM रेखा गुप्ता ने PWD और जल बोर्ड अधिकारियों संग की अहम बैठक

Spread the love

New Delhi : दिल्ली में 27 साल बाद बीजेपी सरकार बनने के बाद शालीमार बाग विधायक रेखा गुप्ता ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। उनके साथ प्रवेश वर्मा, आशीष सूद, मनजिंदर सिंह सिरसा, रविंद्र इंद्राज सिंह, कपिल मिश्रा और पंकज कुमार सिंह ने कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली। सीएम रेखा गुप्ता ने शपथ के अगले दिन ही कैबिनेट बैठक कर आयुष्मान भारत योजना को मंजूरी दे दी, जिसे AAP सरकार ने रोका था। उन्होंने खराब सड़कों, जल बोर्ड और स्वास्थ्य सेवाओं पर भी बैठक की। वहीं, महिला सम्मान योजना पर चर्चा हुई, लेकिन फैसला टल गया। AAP की पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी ने महिला सम्मान योजना लागू न होने पर बीजेपी को घेरा, जिस पर सीएम रेखा गुप्ता ने जवाब दिया कि 15 साल कांग्रेस और 13 साल AAP की सरकार रही, अब दिल्ली की चिंता बीजेपी करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *