Lakhnow : बसपा सुप्रीमो मायावती ने राहुल गांधी के बयान पर पलटवार करते हुए कांग्रेस को बीजेपी की बी टीम करार दिया। उन्होंने कहा कि दिल्ली विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने बीजेपी की मदद की, जिससे बीजेपी सत्ता में आई। राहुल गांधी ने रायबरेली दौरे के दौरान कहा था कि अगर मायावती लोकसभा चुनाव 2024 में कांग्रेस के साथ गठबंधन करतीं, तो बीजेपी सत्ता में नहीं आती। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए मायावती ने कहा कि राहुल गांधी को दूसरों पर उंगली उठाने से पहले कांग्रेस के हालात देखने चाहिए। मायावती ने आगे कहा कि दिल्ली में बनी नई बीजेपी सरकार को अपने जनहित व विकास संबंधी वादों को पूरा करना होगा, वरना कांग्रेस जैसी हालत होने में देर नहीं लगेगी।