Uttar Pradesh : 24 नवंबर 2024 को जामा मस्जिद सर्वे के दौरान हुए बवाल में दर्ज मुकदमा संख्या 335 की चार्जशीट अभी दाखिल नहीं हुई है। पुलिस ने सांसद जियाउर्रहमान बर्क और विधायक इकबाल महमूद के बेटे सुहेल इकबाल को नामजद आरोपी बनाया है। पुलिस व्हाट्सएप कॉल और मैसेज के जरिए भीड़ जुटाने की आशंका जता रही है, जिसके लिए मेटा कंपनी से डाटा मांगा गया है। अब तक बवाल से जुड़े सात में से छह मुकदमों की चार्जशीट न्यायालय में दाखिल हो चुकी है। हत्या और जानलेवा हमले के मामलों में बैलिस्टिक रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।