New Delhi : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 24 फरवरी को होने वाले बिहार दौरे को लेकर सियासत गर्म हो गई है। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने बीजेपी पर हमला बोलते हुए कहा कि दिल्ली चुनाव खत्म होते ही अब हर दिन कोई न कोई नेता बिहार आ रहा है। उन्होंने सवाल उठाया कि क्या पीएम मोदी बिहार में फैक्ट्रियां लगाने या पलायन रोकने आ रहे हैं, या सिर्फ चुनावी स्वार्थ के लिए दौरा कर रहे हैं? पीएम मोदी भागलपुर में किसान सम्मान निधि की 19वीं किस्त जारी करेंगे, जिससे 9.8 करोड़ किसानों को 22 हजार करोड़ रुपये मिलेंगे।