Uttar Pradesh : थाना मितौली क्षेत्र के भीखमपुर चौराहे पर शनिवार देर रात एक अज्ञात वाहन ने कार को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे कार सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में गंभीर रूप से घायल चालक को पहले जिला अस्पताल और फिर लखनऊ रेफर किया गया। रात 10 बजे के बाद कस्ता की ओर से आ रही कार को लखीमपुर की ओर से आ रहे अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार 50 मीटर दूर जा गिरी और उसके परखच्चे उड़ गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां नवनीत कुमार वर्मा (32), पंकज कुमार वर्मा और विपिन को मृत घोषित कर दिया गया, जबकि चालक की हालत गंभीर बनी हुई है।