New Delhi : दुबई में भारत-पाकिस्तान के बीच हाई-वोल्टेज मुकाबले के दौरान भारत को बड़ा झटका लगा है। पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया, लेकिन गेंदबाजी के दौरान भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी चोटिल हो गए। अपने तीसरे ओवर में रन-अप के दौरान उन्होंने फिजियो को बुलाया, जिससे उनके दाएं टखने में परेशानी के संकेत मिले। ओवर पूरा करने के बाद वे मैदान से बाहर चले गए। शमी पहले भी एड़ी की चोट से जूझ चुके हैं, जिससे उनकी फिटनेस को लेकर चिंता बढ़ गई है। फिलहाल उनकी जगह वॉशिंगटन सुंदर फील्डिंग कर रहे हैं।