CPAC में इतालवी पीएम ने उजागर किया वामपंथ का दोहरा मापदंड

Spread the love

New Delhi : इटली की प्रधानमंत्री जियोर्जिया मेलोनी ने वैश्विक राजनीति में वामपंथ के दोहरे मापदंड की कड़ी आलोचना की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और अर्जेंटीना के राष्ट्रपति जेवियर माइली सहित कई वैश्विक नेता नए रूढ़िवादी आंदोलन को आकार दे रहे हैं। मेलोनी ने शनिवार को वाशिंगटन डीसी में कंजर्वेटिव पॉलिटिकल एक्शन कॉन्फ्रेंस (CPAC) को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए संबोधित किया। उन्होंने कहा कि ट्रंप की संभावित वापसी से वामपंथी खेमे में घबराहट बढ़ गई है, क्योंकि अब वैश्विक रूढ़िवादी नेता एकजुट हो रहे हैं। “वामपंथियों के दोहरे मापदंड को जनता पहचान रही है” मेलोनी ने कहा कि जब बिल क्लिंटन और टोनी ब्लेयर ने 90 के दशक में वैश्विक वामपंथी नेटवर्क बनाया, तो उन्हें राजनेता कहा गया। लेकिन जब ट्रंप, मोदी, माइली या वह खुद इसी तरह के गठबंधन की बात करते हैं, तो इन्हें लोकतंत्र के लिए खतरा बताया जाता है। उन्होंने कहा कि यह वामपंथियों की राजनीति का दोहरा चेहरा है, जिसे अब लोग समझने लगे हैं। “जनता अब वामपंथियों के झूठ पर विश्वास नहीं कर रही, क्योंकि हम स्वतंत्रता, सुरक्षित सीमाओं और पारिवारिक मूल्यों की रक्षा कर रहे हैं।” मेलोनी ने यूरोप में स्थायी शांति के लिए सुरक्षा उपायों को मजबूत करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता की रक्षा के लिए साहस और मजबूत सुरक्षा नीतियों की आवश्यकता है। “खुशी स्वतंत्रता पर निर्भर करती है और स्वतंत्रता साहस पर।” मेलोनी ने डोनाल्ड ट्रंप के नेतृत्व की प्रशंसा करते हुए कहा कि ट्रंप के कार्यकाल में अफगानिस्तान जैसी स्थिति दोबारा नहीं होगी। उन्होंने जोर देकर कहा कि सीमा सुरक्षा, ऊर्जा सुरक्षा, आर्थिक सुरक्षा और राष्ट्रीय सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। “अगर आप सुरक्षित नहीं हैं, तो आप स्वतंत्र नहीं हैं। जब स्वतंत्रता खतरे में हो, तो इसे समझदार हाथों में सौंप देना चाहिए।” मेलोनी ने सभ्यता के पतन को रोकने और भविष्य की पीढ़ियों के लिए एक मजबूत दुनिया बनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि वह इस विचारधारा के लिए हर दिन लड़ती हैं और यह लड़ाई अकेले नहीं, बल्कि दुनिया के कई नेता और जनता उनके साथ खड़े हैं। “हम सब एक साथ खड़े हैं, और मेरा विश्वास करें, इससे बहुत फर्क पड़ता है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *