Harigarh : जिलाधिकारी संजीव रंजन की अध्यक्षता में जिला सतर्कता समिति की बैठक में निर्णय लिया गया कि सभी शासकीय व आउटसोर्स डॉक्टरों से निजी प्रैक्टिस न करने का शपथ पत्र लिया जाएगा। साथ ही, मरीजों को अनधिकृत रूप से निजी अस्पताल ले जाने वालों पर प्राथमिकी दर्ज करने के निर्देश दिए गए हैं।