विधान परिषद में सपा का वॉकआउट, कानून-व्यवस्था पर उठाए सवाल

Spread the love

Uttar Pradesh : सपा सदस्यों ने प्रदेश में कानून-व्यवस्था बिगड़ने और आंतरिक लोकतंत्र न होने का आरोप लगाते हुए विधान परिषद से वॉकआउट किया। अयोध्या में दलित लड़की की हत्या का मुद्दा उठाते हुए कार्य स्थगन प्रस्ताव रखा गया। इस पर नेता सदन केशव प्रसाद मौर्य ने जवाब देते हुए कहा कि सपा शासनकाल के अपराधों की पूरी सूची उनके पास है और भाजपा सरकार में कोई अपराधी बच नहीं सकता। सपा के किरणपाल कश्यप ने दलितों और पिछड़ों पर बढ़ते अत्याचार का आरोप लगाया, जबकि मुकुल यादव ने अवैध मोरंग परिवहन का मुद्दा उठाया। नेता प्रतिपक्ष लाल बिहारी यादव ने दावा किया कि प्रदेश में रोजाना औसतन पांच बलात्कार के मामले दर्ज हो रहे हैं।

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *